सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद परिवार का बड़ा कदम- फैंस के लिए करने जा रहें ये काम
रविवार को जब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली थी तो लोग इस खबर को सुनकर पागल हो गए थे। कई ऐसे फैंस हैं जो कि उनकी मौत के बाद अब सदमें में हैं और परिवार वालों की हालत काफी ज्यादा खराब है। लेकिन इस समय सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि उनके फैंस के लिए है। पता चला है कि सुशांत के परिवार ने एक्टर के नाम पर एक वेबसाइट खोलने का विचार बनाया है।
इस वेबसाइट में सुशांत सिंह राजपूत के विचारों का पता चलेगा। जी हां खबर है कि.. सुशांत सिंह राजपूत के परिवार और उनकी टीम ने मिलकर दिवंगत अभिनेता के विचारों और उनको साझा करने के लिए एक पेज शुरू किया है, जिसे उनके प्रशंसकों के साथ साझा किया जाएगा। उन्होंने एक वेबसाइट शुरू की है जिसके माध्यम से उनके विचार हमेशा के लिए जीवित रहेंगे।
सलमान खान पर अभिनव कश्यप के आरोपों पर बोले अनुराग कश्यप- 'मेरा इससे कोई लेना देना नहीं है'
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications