सुशांत का पुराना VIDEO वायरल- प्यार में हिसाब नहीं होता, परिवार का आरोप- धोखा मिला है, दर्दनाक
सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर अभी तक सीबीआई की तरफ से फाइनल जानकारी नहीं आयी है। लेकिन सोशल मीडिया के साथ खबरों के बीच इस केस को लेकर मामला शांत होता दिखाई दे रहा है। हालांकि सुशांत का परिवार इंसाफ की उम्मीद में लगातार एक्टर से जुड़े हुए कई पोस्ट कर रहे हैं।
सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भाई के लिए कई पोस्ट करती रहती हैं। जहां पर वह सुशांत के फैंस को एक जुट होकर एक्टर के लिए किसी ना किसी अभियान को चलाने की गुजारिश करती हैं। इस बार सुशांत की याद में एक वीडियो अपलोड किया है।

सुशांत सिंह राजपूत का ये इमोशनल वीडियो देख आप भी भावुक हो जायेंगे। जो कि सुशांत की फिल्म शुद्ध देसी रोमांस का है। जहां वह प्यार की कीमत बता रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications