शेखर सुमन का बड़ा बयान- "कोई फैला रहा है झूठ", लगाया था सुशांत के परिवार ने राजनीति का आरोप
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में आए दिन नए नए खुलासे देखने को मिल रहे हैं। तमाम बॉलीवुड सितारे व राजनेता सुशांत के पटना वाले घर पिता व परिवार से मिलने भी पहुंचे। ऐसे ही एक्टर शेखर सुमन भी। जो सुशांत के परिवार से मिलने पहुंचे और एक्टर के निधन पर चौकांने वाले खुलासे भी किए। लेकिन बीच में खबरें आई कि शेखर सुमन से सुशांत का परिवार खासा नाराज है और उन्होंने शेखर सुमन पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत के परिवार द्वारा लगाए पॉलटिक्ल एजेंडा के आरोप पर शेखर सुमन ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि "मुझे नहीं लगता कि उनका परिवार मुझसे नाराज है। ये पूरी तरह से झूठ है। कोई इस तरह के झूठ को फैला रहा है। क्योंकि जब आप कोई आंदोलन शुरू करते हैं तो लोग आपको रोकने की कोशिश करते हैं। यहां भी बस यही हो रहा है।"


Click it and Unblock the Notifications