सुशांत केस में CBI जांच: परिवार ने जारी किया ऑफिशियल बयान, "CM नीतीश कुमार को विशेष धन्यवाद"
सुशांत सिंह राजपूत मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया है। इस फैसले का स्वागत करते हुए सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। सुशांत के परिवार ने सभी प्रशंसकों से लेकर मीडिया व दुनियाभर के करोड़ों फैंस का शुक्रिया अदा किया। इसके अलावा सुशांत के परिवार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश सरार से लेकर तमाम नेताओं का धन्यवाद भी दिया।
सुशांत के परिवार ने कहा कि वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यानी बिहार सरकार का शुक्रिया किया। बिहार सरकार ने न्याय प्रक्रिया को गति दी है। देश की सबसे विश्वसनीय इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी को ये मामला सौंपा है अब यकीन है कि दोषियों को उनके अपराध के लिए सजा जरूर मिलेगी।
बता दें रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में दर्ज एफआईआर को सही ठहराया। इस फैसले के बाद सीबीआई टीम मुंबई रवाना हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











