एम्स की रिपोर्ट पर सुशांत परिवार के वकील की CBI को चिट्ठी- उठाए गंभीर सवाल, नई टीम के गठन की मांग
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी कई महीने बीत जाने के बाद भी उलझी हुई है। अब सुशांत परिवार के वकील विकास सिंह ने सीबीआई को पत्र लिखा है। इस चिट्ठी में विकास सिंह ने सुशांत सिंह रापूत के मामले में आई एम्स पैनल की रिपोर्ट को लेकर सवाल खड़े हैं किए। इस मामले में विकास सिंह ने नई फॉरेसिंक टीम के गठन की मांग की है। साथ ही सीबीआई द्वारा गठित पहले वाले एम्स की मेडिकल टीम की मौजूदा जांच पर कमियां निकाली है।
दो पेज के पन्ने में सुशांत परिवार की और से सीबीआई को लिखी चिट्ठी में गलत तथ्यों को लेकर भी लिखा है। उन्होंने कहा कि आखिर सुशांत का पोस्टमार्ट्म देर से और रात में क्यों किया गया? उन्होंने ये भी लिखा कि सुशांत के परिवार का क्या कोई सदस्य पोस्टमार्टम के वक्त अस्पताल में मौजूद था? इस तरह के सवालों को उठाते हुए सुशांत परिवार के वकील विकास सिंह ने नई मेडिकल पैनल के गठन की बात कही। उन्होंने एम्स के अहम डॉ सुधीर वाले पैनल से नाराजगी जताई है।


Click it and Unblock the Notifications











