कंगना रनौत पर सुशांत के परिवार के वकील का बड़ा बयान, "वह खुद के एजेंडे को आगे बढ़ा रही हैं"
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सीबीआई जांच शुरू हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ बयानबाजी का दौर भी जारी है। लगातार इस मामले में नए नए दावे और कहानियां पेश भी की जा रही हैं। कंगना रनौत जैसी एक्ट्रेस लगातार सुशांत सिंह राजपूत मामले पर प्रतिक्रिया देती व आरोप लगाती नजर आई हैं। इस बीच सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह का बयान सामने आया है। जिन्होंने कंगना के रवैये पर सवाल खड़े किए।
पिंकविला रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने कंगना के बयान को 'महत्वहीन' करार दिया। उन्होंने कहा कि "वह (कंगना) अपने खुद के एजेंडे को आगे बढ़ाने और उन लोगों पर हमला करने की कोशिश कर रही हैं जिनसे उन्हें निजी तौर पर परेशानी रही हैं। वह सिर्फ अपने मुद्दों पर ही सबकुछ कह रही हैं। परिवार की एफआईआर का उनके (कंगना) दावों से कोई लेना-देना नहीं है।"


Click it and Unblock the Notifications