रिया के इंटरव्यू को सुशांत के फैमिली वकील ने बताया ड्रामा, 'टिश्यू पेपर की तरह इस्तेमाल किया उनका'
हाल में ही रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले को लेकर मीडिया को इंटरव्यू दिया। पहला मौका रहा जब रिया ने सामने आकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। तभी पहली बार ऐसा हुआ कि सोशल मीडिया पर कुछ फैंस रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में भी उतरे। ट्विटर पर नंबर 1 पर #JusticeForRhea ट्रेंड हुआ। इस पूरे घटनाक्रम के बाद सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली के वकील विकास सिंह का रिएक्शन भी सामने आया।
विकास सिंह ने रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू को लेकर कहा कि ये सिर्फ निर्दोष दिखाने के किया गया। इसके अलावा उन्होंने रिया पर तमाम आरोप लगाए और रिया के बयान को ड्रामा बताया। उन्होंने कहा कि अगर सुशांत की हालत इतनी खराब थी तो उन्होंने परिवार को क्यों नहीं सौंपा, चुपचाप ऐसे क्यों चली गईं।
NDTV के साथ बातचीत में करते हुए विकास सिंह ने कहा कि अगर सुशांत सिंह जिंदा होते तो वह रिया पर करोड़ों पैसा खर्च करते कोई परेशानी नही थी लेकिन रिया ने सुशांत का इस्तेमाल किया और ये सब सुशांत के जाने के बाद परिवार को पता चला। रिया ने सुशांत को टिश्यू पेपर की तरह इस्तेमाल किया।


Click it and Unblock the Notifications











