सुशांत के परिवार पर जबरदस्ती बड़े प्रोडक्शन हाउस का नाम लेने का दबाव-परिवार के वकील का बड़ा खुलासा!
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती पर एफआईआर होने के बाद मामला गंभीर होता चला जा रहा है। शनिवार को सुशांत के पिता ने केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। फिलहाल इस मामले में सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने मुंबई पुलिस और रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
इस मामले में ये बात खुलकर सामने आ रही है कि सुशांत की मौत के 4 महीने पहले उनके पिता ने बांद्रा पुलिस के डीसीपी से रिया चक्रवर्ती को लेकर शिकायत की थी।

इसमें रिया के जरिए सुशांत को परेशान करने की जानकारी दी थी। पुलिस ने इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की। साथ ही मुंबई पुलिस की अभी की जांच पर भी कोई मामला खुलकर सामने नहीं आ रहा है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications