"जरूरी जानकारी लीक ना करें, वर्ना केस बिगड़ सकता है" - सुशांत सिंह राजपूत के फैमिली वकील
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस में सीबीआई जांच की मांग जोर पकड़ती जा रही है। सीबीआई ने पिछले गुरुवार को रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, तो वहीं दूसरी ओर जांच एजेंसी ईडी भी लगातार उनके परिवार से पूछताछ कर रही है। लेकिन महाराष्ट्र सरकार केस सीबीआई को देने के पक्ष में नहीं है इसीलिए मामला सुप्रीम कोर्ट में है और फैसले का इंतजार है।
इस बीच मीडिया में सुशांत की मौत को लेकर नए नए खुलासे किये जा रहे हैं। ऐसे में सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने मीडिया से गुजारिश की है कि अहम जानकारी लीक ना करें, जिससे केस बिगड़ सकता है।

विकास सिंह ने कहा, 'मैं सभी चैनलों से अनुरोध करता हूं कि वह महत्वपूर्ण सूचना का विभाजन न करें, जो सुशांत सिंह राजपूत के मामले में दोषियों के खिलाफ भेदभावपूर्ण हो सकती हो।' इसके साथ ही उन्होंने सुशांत की जांच कर रही सीबीआई के लिए कहा है कि सीबीआई को इस मामले में पूरा जोर लगाना चाहिए।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications