सुशांत केस: दिशा के दोस्त स्टीव पिंटो की रोड एक्सीडेंट में मौत, सोशल मीडिया के जरिए कही थी ये बातें
सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत एक्टर के निधन से 6 दिन पहले हुई थी। इस केस की गुत्थी भी अभी तक सुलझती नहीं दिखाई दे रही। लेकिन इस बीच बड़ी खबर ये आ रही है कि दिशा सालियान की करीबी दोस्त स्टीव पिंटो की एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है। बताया जाता है कि स्टीव पिंटो दिशा के काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। कहा तो ये भी गया स्टीव दिशा के जाने के बाद सदमे में थे।
स्टीव नाम से सोशल मीडिया पर उनकी एक प्रोफाइल भी मालूम पड़ती है। जिसपर उन्होंने दोस्त दिशा के लिए कई पोस्ट भी साझा किए हुए हैं। इन पोस्ट में उन्होंने कई हैशटैग के जरिए सवाल भी उठाए। दिशा के अलावा उन्होंने बॉलीवुड की एक्ट्रेस परवीन बॉबी की तस्वीर भी शेयर की हुई है। जहां उन्होंने मिस्ट्री, बॉलीवुड, सीक्रेट से लेकर पॉवरफुल जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया है।
Recommended Video

बता दें दिशा सालियान की मौत 6 जून को हुई। अभी तक दिशा की मौत को लेकर भी संदेह बना हुआ है कि ये एक आकस्मिक घटना थी या सुसाइड। दरअसल 14वीं मंजिल के गिरने की वजह से दिशा मृत पाई गई थीं।
इसके बाद सुशांत और दिशा की मौत को एक साथ जोड़कर देखा जाने लगा। कई तरह की गॉसिप्स भी हुए तो कहा ये भी कहा गया दिशा की मौत से सुशांत काफी दुखी हुए थे। इस दौरान खुद सुशांत डिप्रेशन से जूझ रहे थे।
फिलहाल सुशांत केस की पड़ताल देश की तीन बड़ी जांच एजेंसिया कर रही हैं। ईडी और सीबीआई के बाद एनसीबी की एंट्री भी इस केस में हो चुकी है। सुशांत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद एक बार फिर भूचाल आ चुका है।


Click it and Unblock the Notifications