'सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स की लत होती तो मुझे पता होता'- रिया के बयान को Ex एसिस्टेंट ने झुठलाया
सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर एक ओर सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ कर रही है। वहीं, दूसरी ओर कुछ निजी चैनलों ने रिया का इंटरव्यू भी किया है। एक इंटरव्यू के दौरान रिया चक्रवर्ती ने साफ तौर पर कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स लेते थे। उन्हें ड्रग्स की लत थी। इस बयान को लेकर सुशांत के परिवार और चाहने वालों ने काफी नाराजगी भी जताई।
वहीं, अब सुशांत के एक्स- एसिस्टेंट साबिर अहमद का बयान भी आया है। सुशांत के एक्स पर्सनल एसिस्टेंट ने रिया के बयान को झुठलाते हुए साफ कहा कि सुशांत ड्रग नहीं लेते थे, यदि वो ड्रग एडिग्ट होते तो मुझे पता होता।

साबिर ने कहा उन्होंने सुशांत के लिए फरवरी 2019 तक काम किया लेकिन उन्हें ड्रग्स लेते कभी नहीं देखा। बता दें, सीबीआई और ईडी के अलावा अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर जांच करना शुरू कर दिया है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications