सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके हमशक्ल ने चौंकाया- धड़ल्ले से वायरल हो रहा है ये शख्स
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का जब से निधन हुआ है इंडस्ट्री में सिर्फ उनको ही लेकर बातचीत चल रही है। कुछ ना कुछ ऐसा सामने आता है जो कि काफी चौकाने वाला होता है। उनके फैंस उनके निधन से दुखी हैं और घरवाले सदमें में हैं कि सुशांत ने आखिर ऐसा क्यों कर डाला। लेकिन इस समय उनको लेकर फिर से चर्चा शुरु हुई है जब एक वीडियो टिकटॉक पर सामने आया और उसको सुशांत सिंह राजपूत का हमशक्ल बताया जा रहा है।
बता दें कि ये शख्स जो कि हूबहू सुशांत सिंह राजपूत की तरह लग रहा है काफी ज्यादा चर्चा में हैँ। उसका वीडियो सामने आते ही काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का मानना है कि ये ऊपर वाले का करिश्मा ही है। सुशांत सिंह राजपूत उन शानदार कलाकारों में से एक थे जो अपने दमपर पर काफी आगे आए और अपना नाम बनाया था। उनके जाने के बाद लोग इस वीडियो में किसी दूसरे शख्स में उनकी तलाश कर रहे हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications