सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस: रिया चक्रवर्ती पर खतरा, एनसीबी का आरोप, 12 जुलाई को फैसला!
टटसुशांत सिंह राजपूत ड्रग केस में एक बार फिर से रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती का नाम चर्चा में आया है। इसकी वजह यह है कि मुंबई की विशेष अदालत ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ अन्य के खिलाफ ड्रग केस में ड्राफ्ट चार्ज दाखिल कर दिए गए हैं। सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदने के आरोप में इस पूरे मामले को लेकर स्पेशल जज वीजी रघुवंशी इसकी सुनवाई कोर्ट में 12 जुलाई 2022 को करेंगे।
Recommended Video

स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर अतुर सरपंदे ने ड्रग केस फाइल करने को लेकर यह जानकारी दी है कि रिया और शौविक ने ड्रग्स का इस्तेमाल किया था। सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स की खरीदी और भुगतान भी किया है। इस बीच ड्रग्स केस के कुछ आरोपियों ने पहले से डिस्चार्ज ऐप्लिकेशन दाखिल कर दिया है।

सुशांत सिंह राजपूत केसे
बता दें कि डिस्चार्ज ऐप्लिकेशन यानी कि आरोपमुक्त पर फैसला होने के बाद ही कोर्ट इस केस को लेकर आरोप तय कर सकती है। बता दें कि रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स केस में 1 महीने की पूछताछ के लिए जेल में रखा गया था।

सुशांत के साथ भी अपनी पुरानी तस्वीरें
सितंबर 2020 में उनकी गिरफ्तारी हुई थी।फिलहाल बता दें कि रिया चक्रवर्ती जेल से बाहर आने के बाद कुछ महीने तक सोशल मीडिया से दूर रही थीं। बीते कुछ महीने से वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपने फोटोशूट के साथ सुशांत के साथ भी अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

सुशांत सिंह राजपूत के दूसरी पुण्यतिथि
हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के दूसरी पुण्यतिथि के मौके पर रिया ने भावुक होकर लिखा था कि हर दिन तुम्हें याद करती हूं।साथ ही सुशांत के साथ अपनी कई पुरानी रोमांटिक और मस्ती भरी तस्वीरों को भी शेयर किया था।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती ने 2 साल तक एक दूसरे को डेट किया। मीडिया रिपोर्ट अनुसार सुशांत और रिया लिव इन रिलेशनशिप में भी रह चुके थे। दोनों जल्द शादी करने वाले थे।सुशांत के निधन से कुछ दिन पहले रिया अपने माता-पिता के घर लौट आयी थीं। ड्रग केस और सुशांत के निधन को लेकर रिया को बुरी तरह ट्रोल भी किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications