सुशांत ड्रग्स केस: 9 महीने बाद NCB की 12 हजार पन्ने की चार्जशीट, रिया बनीं मुख्य आरोपी, 33 आरोपियों के नाम

By Filmibeat Desk

सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हाथ में आने के बाद इस केस में लगातार तेजी आयी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनसीबी इस पूरे ड्रग्स केस को लेकर 12 हजार पेज की चार्जशीट दाखिल करेगी। इसमें रिया चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी बनाने के साथ 33 लोगों को इस चार्जशीट में आरोपी बनाया गया है।

बताया जा रहा है कि पूरी चार्जशीट शुक्रवार को दाखिल की जा चुकी है। सेशन कोर्ट में दाखिल इस चार्जशीट में एनसीबी ने कई ड्रग पैडलर्स के नाम भी शामिल हैं।

Sushant Singh Rajput,Rhea Chakraborty,

इस 12 हजार के पन्ने की चार्जशीट में केस के पहले दिन से लेकर अभी तक की सभी पूछताछ के साथ बॅालीवुड के ड्रग्स कनेक्शन में जिन भी स्टार्स को समन देकर पूछताछ की गई थी, सभी के बारे में डिटेल में जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि डिजिटल फॅार्मेट में लगभग ये 50 हजार पन्नों की चार्जशीट है।

इलेक्ट्रोनिक सबूत और फोरेंसिक जांच

इलेक्ट्रोनिक सबूत और फोरेंसिक जांच

चार्जशीट के साथ इलेक्ट्रोनिक सबूत और फोरेंसिक जांच के साथ गवाहों के बयान को भी आधार के तौर पर इस केस के लिए रखा गया है। एनसीबी जोनल डायरेक्टर समीर बानखेड़े ने इस चार्जशीट को कोर्ट में दाखिल किया है।

इनके नाम भी होंगे शामिल

इनके नाम भी होंगे शामिल

रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक के साथ दीपेश सावंत, सैमुअल मिरांडा और पकड़े गए कई पैडलर का भी नाम शामिल किया गया है।

ईडी से एनसीबी के हाथ में गया केस

ईडी से एनसीबी के हाथ में गया केस

गौरतलब है कि बीते साल से जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद इस मामले में सीबीआई को भी शामिल किया गया है। रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के परिवार ने उनका पैसा लेने का आरोप लगाया। इस पर ईडी को इस केस में शामिल किया गया। ईडी को ड्रग्स से जुड़े मैसेज मिले। फिर इस केस में एनसीबी की एंट्री हुई।

सुशांत की मौत के 9 महीने बाद

सुशांत की मौत के 9 महीने बाद

याद दिला दें कि सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में एक्टर के परिवार और फैंस के लिए ये खबर बड़ी है। एक्टर की मौत के करीब 9 महीने बाद नारकोटिक्स कंंट्रोल ब्यूरो ने इस मामले को लेकर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है।

रिया चक्रवर्ती हो चुकी हैं गिरफ्तार

रिया चक्रवर्ती हो चुकी हैं गिरफ्तार

14 जून 2020 को सुशांत अपने घर पर मृत पाए गए। ड्रग्स की चैट सामने आने पर एनसीबी ने इसकी जांच शुरू की। रिया चक्रवर्ती से कई दिन की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। 1 महीना जेल में रहने के बाद वह जमानत पर रिहा हैं।

रिया ने बोला सुशा्ंत के कहने पर ड्रग्स दिलवाई

रिया ने बोला सुशा्ंत के कहने पर ड्रग्स दिलवाई

रिया ने खुद पर लगे ड्रग्स के आरोप पर कहा था कि सुशांत के कहने पर ही उनके लिए ड्रग्स उपलब्ध करवाए थे। सुशांत ने इसके लिए पैसे दिए थे। पैडलर्स की जानकारी सुशांत को थी।

ऐसे मिले थे ड्रग्स चैट के नाम

ऐसे मिले थे ड्रग्स चैट के नाम

प्रवर्तन निदेशालय को सुशांत सिंह राजपूत मौत केस में मनी लॅान्डिंग की जांच करते समय ड्रग्स की चैट मिले थे। जो कि रिया के भाई शौविक से जुड़े थे। इस चैट में दीपेश सावंत,सैमुअल मिरांडा का भी नाम शामिल था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X