सुशांत सिंह राजपूत बनना चाहते थे अगला शाहरुख खान, मन्नत बंगला बनाने का ख्वाब, दोस्त का खुलासा !
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के सदमे से परिवार और उनके करीबी दोस्त बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। सुशांत के कई दोस्तों ने बीते दिन उनके लिए कई पोस्ट शेयर किए और बताया कि सुशांत कैसे जीना पसंद करते थे। इससे सभी वाकिफ हैं कि सुशांत सिंह राजपूत शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन रहे हैं।
Recommended Video
खुद शाहरुख खान के सामने सुशांत इस बात का इसरार कर चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख की राह पर चलकर सुशांत इंडस्ट्री का अगला बादशाह बनने का ख्वाब देख रहे थे। इतना ही नहीं वह खुद शाहरुख खान के घर मन्नत की तरह अपना खुद का बंग्ला बनाने की प्लानिंग कर रहे थे।

पवित्र रिश्ता में उनकी को स्टार रह चुकी और दोस्त मृणालिनी त्यागी ने इसका खुलासा करते हुए बताया है कि सुशांत के साथ सुसाइड शब्द को जोड़ा ही नहीं जा सकता है। सुशांत और आत्महत्या दो अलग बातें हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications