सुशांत सिंह राजपूत का Duplicate इंटरनेट पर छाया, जानिए हमशक्ल पर फैंस ने क्या कहा? VIDEO
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से लगातार उनसे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। तमाम तस्वीरों के जरिए उनके फैंस दुख जता रहे हैं और लगातार युवा एक्टर को पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि सुशांत सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर सुशांत की कार्बन कॉपी यानी डुप्लीकेट शख्स की वीडियो वायरल हो रही है।
वीडियो में नजर आ रहे शख्स का कद काठी व चेहरा एकदम अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की तरह है। दूसरे फैंस इस शख्स की तुलना सुशांत से कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस शख्स का नाम सचिन तिवारी है। वह सुशांत के गानों से लेकर उनके डायलॉग पर वीडियो बनाते हैं, जिन्हें दर्शकों द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है।
Recommended Video
बता दें सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में 14 जून को सुसाइड कर लिया था। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। तीस से भी ज्यादा लोगों से पुलिस पूछताछ कर चुकी हैं। वहीं सोशल मीडिया से लेकर कुछ स्टार्स सुशांत की आकस्मिक मौत पर शक जता चुके हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications