सुशांत सिंह राजपूत - दिशा सालियान की whatsapp चैट वायरल, रिया के साथ मना कर दिया काम
सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान के सुसाइड केस आपस में जुड़े हैं या नहीं जुड़े हैं इस बहस के बीच अब एबीपी न्यूज़ ने सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान के बीच की वॉट्सएप चैट प्रकाशित की है। इस चैट में सुशांत और दिशा के बीच केवल काम की बात हो रही है।
गौरतलब है कि दिशा ने सुशांत के लिए ज़्यादा काम नहीं किया है। उन्हें काम पर रिया चक्रवर्ती ने ही रखा था क्योंकि रिया ही सुशांत के सारे काम का ख्याल रख रही थीं।

दिशा सालियान की मां का भी कहना है कि दिशा, सुशांत से काम के सिलसिले में केवल एक बार मिली थी। लेकिन इस चैट से ये साफ है कि सुशांत सिंह राजपूत रिया चक्रवर्ती के साथ काम करने को तैयार नहीं थे।
वहीं अपनी FIR में सुशांत के पिता ने लिखवाया है कि रिया सुशांत के काम को प्रभावित कर रही थीं क्योंकि वो सारे प्रोजेक्ट सुशांत के साथ ही करना चाहती थीं। देखिए सुशांत और दिशा की ये वॉट्सएप चैट जो एबीपी ने प्रकाशित की है।
(चित्र और ग्राफिक्स केवल समझाने के लिए, चैट के कई हिस्से अंग्रेज़ी में हैं जिन्हें हिंदी में अनुवाद किया गया है)


Click it and Unblock the Notifications