2016 में सलमान को चटाई धूल...2017 में COMEBACK सुपरहिट जोड़ी के साथ!
पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत और दिशा पटानी ने कमाल कर दिया था। दिशा पटानी ने तो सलमान खान को भी सर्च में पीछे कर दिया था। और अब इस साल दोनों एक बार फिर साथ लौट रहे हैं।
सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले साल अपनी स्टारडम से सबको हिला दिया। एमएस धोनी बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती रही। वहीं दूसरी तरफ दिशा पटानी ने फिल्म से डेब्यू किया और सबके दिल में बैठ गईं। इतना कि उन्होंने गूगल की सर्च लिस्ट में सलमान खान को भी पटखनी दे दी।
अब ये सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर कमबैक कर रही है। दरअसल, सुशांत की कुछ बेहतरीन फिल्में लाइन में हैं। राबता में कृति सैनन के साथ काम कर रहे हैं और उनकी अगली फिल्म की हीरोइन सीक्रेट थी।

पहले दिशा को सुशांत के साथ चंदा मामा दूर के ऑफर की गई थी लेकिन उसमें दिशा का रोल ज़्यादा बड़ा नहीं था और दिशा ने ये रोल रिजेक्ट कर दिया । अब उन्हें RAW में सुशांत के साथ पेयर किया गया है । फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत रॉ एजेंट बने हैं ।
दिलचस्प बात ये है कि टाईगर ज़िंदा है में सलमान खान भी रॉ एजेंट बने हैं। वहीं दूसरी तरफ दिशा पटानी दर्शकों की हॉट लिस्ट में काफी ऊपर हैं और सुशांत सिंह राजपूत की फैन फॉलोइंग भी ज़बर्दस्त है।
दिशा पटानी ने एमएस धोनी में प्रियंका झा का रोल निभाया था जो धोनी की पहली गर्लफ्रेंड थीं और उनकी मौत एक कार एक्सीडेंट भी हो गई थी। इस रोल ने दिशा के फैन्स दोगुने कर दिए।
अब देखना है कि उनका और सुशांत का रोमांस कितना रंग लाता है। वैसे 2017 में रोमांस के कई फ्लेवर दिखे और दिखेंगे -


Click it and Unblock the Notifications
