सुपरस्टार ने फिल्म का POSTER शूट किया, फिल्म छोड़ी लेकिन आधी फीस भी नहीं लौटाई !
हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत ने साफ किया कि वो अपनी डेट्स के कारण रोमियो अकबर वाल्टर का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। लेकिन अब सूत्रों की मानें तो फिल्म के लिए सुशांत ने केवल 4 करोड़ रूपये लौटाए हैं। जबकि गपशप गली की मानें तो फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने पूरे 9 करोड़ का साइनिंग अमाउंट लिया था।
अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये पता नहीं लेकिन फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर दोनों ने ही फिल्म से जुड़ी कोई भी बात अभी तक नहीं की है।

गौरतलब है कि सुशांत ने ये फिल्म अभिषेक कपूर - एकता कपूर की केदारनाथ के लिए छोड़ दी है। हालांकि सूत्रों की मानें तो ये फिल्म सुशांत के करियर को पलट कर रख सकती थी।
इससे पहले सुशांत आशुतोष गोवारिकर की मोहनजोदड़ो और अभिषेक कपूर की फितूर रिजेक्ट कर चुके हैं। उस दौरान वो शेखर कपूर की पानी शुरू होने का इंतज़ार कर रहे थे।
वैसे आपको याद दिलाते हैं वो फिल्में जो अनाउंस होती हैं पर बनती नहीं है और बस उनका इंतज़ार होता रह जाता है -


Click it and Unblock the Notifications











