सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का ट्रेलर देख इमोशनल हुए फैंस, आखिरी तस्वीरें ट्विटर पर ट्रेंड
सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अपने चहेते अभिनेता के आखिरी पलों को देखने के लिए सुशान्त के फैन पलके बिछाए इंतजार करते रहे। आखिरकार फैंस का ये इंतजार खत्म हुआ। ट्विटर पर #DilBecharaTrailer लगातार ट्रेन्ड भी कर रहा है। लेकिन फैन्स फ़िल्म को थियेटर में रिलीज करने की बात से नाराज़ भी थे।
अभी हाल ही में फ़िल्म दिल बेचारा की संजना संघी ने फैन्स से गुजारिश कि की फ़िल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज करने के लिए जिद न करें। सोशल मीडिया पर एक नोट के जरिये उन्होंने कहा " पर्दा अभी फिलहाल बड़ा न हो, हमारा दिल तो हो सकता हैं".ये वक़्त हैं एक महान जीवन और फ़िल्म को सेलिब्रेट करने का"।
Recommended Video
इसके अलावा सिंगर अरमान मलिक ने भी अपने सिंगल गाने 'जरा ठहरो' की रिलीज आज के लिए रोक दी हैं।अरमान मालिक अपने इस गाने को आज ही लॉन्च करने वाले थे लेकिन सुशांत के इस फिल्म के ट्रेलर के चलते उन्होंने 'जरा ठहरो' गाने को 8 जुलाई के लिए तय कर लिया है। फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार ओ टी टी प्लेटफार्म पर रिलीज की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications