सुशांत को नही भुला पा रही हैं कृति सेनन, दिल बेचारा ट्रेलर देख कहा- मैं खुद को रोक नहीं सकती
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का ट्रेलर सोमवार को रिलीज किया गया। सोशल मीडिया पर इस फिल्म ने कई रिकॅार्ड कायम कर लिया है। ये उन ट्रेलर में शामिल हो गया है। जिसे कुछ ही घंटे में 20 मिलियन व्यूज मिले हैं। जाहिर सी बात है कि सुशांत के सुसाइड के बाद से ही इस फिल्म को लेकर चर्चा तेजी से रही है।
Recommended Video
लेकिन जैसे ही इसका ट्रेलर आया तो फैंस के साथ सुशांत के करीबी लोग भी सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर इमोशनल दिखाई दिए। हम बात कर रहे हैं इस बार कृति सेनन की। 'एक था राजा एक थी रानी दोनों मर गए खत्म कहानी' ।'जन्म या मरना हमारे हाथ में नहींलेकिन जिंदगी को कैसे जीना है ये हमारे हाथ मे हैं'।

जी हां फ़िल्म दिल बेचारा में सुशांत की मस्ती और मासूमियत आंखों से एक पल के लिए भी ओझल कर पाना बेहद मुश्किल हैं । दिल बेचारा की यही लाइनें उनके चाहनेवालो के दिल को चीर दे रही हैं कि आज वो हमारे बीच नही हैं।


Click it and Unblock the Notifications