..................... सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा बनी आईएमडीबी पर सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाली फिल्म | Sushant Singh Rajput's Dil Bechara became highest rated movie of all time on IMDB - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत और संजना की 'दिल बेचारा'- रिलीज होने के कुछ घंटों में ही बनाया ब्लॉकबस्टर रिकॉर्ड

सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी अभिनीत फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को डिज्नी हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो चुकी है। सुशांत के फैंस और उनके चाहने वालों के लिए यह फिल्म बेहद खास और दिल के काफी करीब है। जैसी कि उम्मीद थी फिल्म ने रिलीज होते ही रिकॉर्ड तोड़ना शुरु कर दिया है। रिलीज के महज कुछ घंटों में ही यह आईएमडीबी पर आज तक की सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाली फिल्म बन चुकी है।

Recommended Video

Dil Bechara ने बनाया नया record, Sushant की फिल्म को IMDB ने दी चौंकाने वाली ratings | FilmiBeat

आईएमडीबी यानि की इंटरनेट मूवी डाटाबेस पर दुनियाभर के फिल्मों की जानकारी उपलब्ध होती है। वहां यूजर्स फिल्म को रेटिंग भी देते हैं, जिससे पता चलता है कि कौन सी फिल्म दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय है।

Dil Bechara

अब तक 10 लाख से ज्यादा वोट्स के साथ दुनियाभर में सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाली फिल्म The Shawshank Redemption थी, जिसे 9.2 रेटिंग दिया गया है। लेकिन फिलहाल 'दिल बेचारा' को 11 हजार वोटों के साथ 9.9 रेटिंग दिया गया है। यदि फिल्म 10 लाख वोट्स से ऊपर ला पाती है, तो यह अपने आप में एक धमाकेदार रिकॉर्ड होगा।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X