सुशांत सिंह राजपूत केस: मौत के बाद लड़के ने कमरे से बैग निकाला और लड़की लेकर चली गई, Viral Video
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर रोज़ कोई ना कोई नया तथ्य सामने आ जा रहा है और अब सुशांत की मौत के दिन एक लड़का और एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जो रिपब्लिक टीवी के हाथ लगा है। कई वीडियो की इस सीरीज़ में जो भी हो रहा है वो संदेह बढ़ाता है।
रिपब्लिक टीवी की इस वीडियो रिपोर्ट में मौत के बाद कमरे में पुलिस छानबीन कर रही है। फांसी का फंदे वाला कपड़ा बेड पर पड़ा है और एक अनजान लड़का, काले रंग की टीशर्ट पहने एक ब्लैक बैग लिए खड़ा है।

इस बैग में क्या है पता नहीं लेकिन अगले ही वीडियो में ये लड़का ये बैग लेकर नीचे कंपाउंड में भागते दिखता है। थोड़ी देर बाद वो वापस एंबुलेंस के पास आता है और उसके पास वो बैग नहीं होता है।
वहीं दूसरी तरफ, एक लड़की का वीडियो जारी हुआ है जो बिल्डिंग में घुसती है। दिलचस्प ये है कि ये सारा आदान प्रदान मुंबई पुलिस की मौजूदगी में होता है। तब जब बिल्डिंग में किसी का आना जाना मना था। इसका मतलब इस लड़की को लोग पहचानते हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











