धोनी में अनुपम खेर बने थे सुशांत सिंह राजपूत के पिता, मौत पर रोकर बुरा हाल, कहा- आत्मा दहल गई VIDEO
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की खबर से सिनेमा जगह और फैंस के साथ फिल्मों में उनके साथ काम कर चुके कई कलाकार सदमें में हैं। किसी ने नहीं सोचा था कि सुशांत सिंह राजपूत की मासूम सी मुस्कुराहट के पीछे इतना दर्द छिपा हुआ है। ऐसा ही दर्द जाहिर किया है एम एस धोनी में सुशांत के पिता की भूमिका निभाने वाले अनुपम खेर ने।
रविवार को अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। जहां पर उन्होंने बताया कि वह इस वक्त गहरे सदमे में हैं। सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनका बाप-बेटे जैसा रिश्ता था। इस पूरे वीडियो के दौरान अनुपम खेर के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

इस वीडियो को तेजी से वायरल हो रहा है। चलिए आपको बताते हैं सुशांत के जाने का झटका अनुपम खेर को किस तरह लगा है। इस वीडियो में उन्होंने सुशांत के लिए अपना दिल और आत्मा खोल कर रख दी है।
View this post on InstagramA post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications