ब्योमकेश बख्शी को फॉलो नहीं किया सुशांत ने!
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ब्योमकेश बख्शी जिसका निर्देशन दिबाकर बैनर्जी कर रहे हैं, जल्द ही रिलीज होने वाली है। सुशांत सिंह का कहना है कि दिबाकर बैनर्जी ने उन्हें फिल्म की शूटिंग से पहले ब्योमकेश बख्शी सीरीज देखने से मना कर दिया था। दिबाकर का ये कहना था कि अगर सुशांत ब्योमकेश बख्शी या किसी भी तरह की कोई जासूसी फिल्में देखेंगे तो कहीं ना कहीं वो उस किरदार से प्रभावित हो जाएंगे।
सुशांत ने बताया- दिबाकर ने मुझे सख्त हिदायत दी थी कि डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी फिल्म की शूटिंग से पहले मैं इस सीरीज को ना देखूं। क्योंकि उसके बाद आप कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन कहीं ना कहीं उस किरदार से आप प्रभावित हो ही जाते हैं। हालांकि फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद हमने साथ बैठकर ब्योमकेश बख्शी की सीरीज देखी और मुझे लगा कि यही सब तो मैंने किया है लेकिन अपने अंदाज के साथ।
जहां तक बात है दिबाकर बैनर्जी द्वारा ब्योमकेश बख्शी की सीरज को फॉलो करने की तो दिबाकर ने भी इस बात को साफ करते हुए कहा कि सीरीज से फिल्म का कोई लेना देना नहीं है। हमने फिल्म बनाते समय इस बात का ध्यान रखा है कि दर्शकों को सबकुछ नया और कुछ अलग नज़र आए।
अब तो इंतजार है डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी फिल्म की रिलीज का ताकि हम ये बात जान सकें कि वाकई दिबाकर की ये फिल्म हमारे टीवी चैनल के डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी से कितनी अलग है।


Click it and Unblock the Notifications












