Breaking: सुशांत सिंह राजपूत की डायरी के 15 पन्नों में बड़े खुलासे - अकाउंट के 50 करोड़ का प्लान
सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड को लेकर अब रिपब्लिक टीवी और टाइम्स नाऊ ने एक बड़ा खुलासा किया है। इन न्यूज़ चैनल के हाथ सुशांत की एक डायरी लगी है जिसके कुछ पन्नों पर सुशांत ने 2020 की प्लानिंग साफ की हुई है। अब किसी के मानसिक स्थिति की हालत इन बातों से तो लगाना गलत है लेकिन इससे कुछ बातें साफ हो जाती है।
Recommended Video
जो इंसान हर चीज़ इतनी डीटेल के साथ लिखता था वो अपनी सुसाइड से पहले एक नोट भी छोड़ कर नहीं गया है, ये बात किसी के हलक से नहीं उतर रही है। इस डायरी में कुछ बड़े खुलासे हैं और सबसे बड़ा खुलासा है सुशांत सिंह राजपूत के 50 करोड़ की पूंजी का।

इस डायरी में सुशांत ने 2020 में अपने हॉलीवुड प्लान, एक आईटी कंपनी और एक प्रोडक्शन हाउस खोलने की बात लिखी हुई है। वहीं ये प्लान केवल छोटा मोटा आईडिया नहीं है।
सुशांत सिंह राजपूत ने पूरे विस्तार से इन प्लान पर लिखा है। उन्होंने अपनी डायरी में लिखा है कि उनके प्रोडक्शन टीम में एक बेहतरीन राईटर होगा चाहे उसे ढूंढने हॉलीवुड तक जाना पड़े। वो खुद इन लोगों से मिलेंगे और फिर टीम बनाएंगे।
अपनी टीम में सुशांत सिंह राजपूत FTII से निकले लोग, हॉलीवुड के बेस्ट तकनीकी आर्टिस्ट शामिल होंगे। वहीं उन्होंने अपनी बहन प्रियंका का नाम अपनी लीगल टीम के लिए लिखा हुआ है।
प्रियंका, सुशांत की वही बहन हैं जिनसे उनकी अनबन रिया के कहने पर हुई। रिया ने सुशांत को कहा था कि उनकी बहन ने रिया के साथ नशे की हालत में अश्लील हरकत की है। सुशांत ने रिया का भरोसा किया था और भाई बहन के बीच बड़ा झगड़ा हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications
