सुशांत सिंह राजपूत ने डिलीट किए थे सारे इंस्टाग्राम पोस्ट, इस वजह से थे बेहद परेशान
सुशांत सिंह राजपूत ने 34 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली है और अब हर कोई बस इस सवाल का जवाब ढूंढने की कोशिश में लग गया है कि आखिर सुशांत ने ऐसा क्यों किया। अब टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत ने सोन चिड़िया के बाद अपना इंस्टाग्राम खाली कर दिया था।
जी हां, इस रिपोर्ट की मानें तो सोनचिड़िया से सुशांत को काफी उम्मीदें थीं। जब फिल्म नहीं चली तो सुशांत ने अपने इंस्टाग्राम से सारे पोस्ट डिलीट कर दिए थे।

इतना ही नहीं, सुशांत ने अपना बायो अपडेट करते हुए लिखा - मैं अभी यहां नहीं हूं। NOT HERE RIGHT NOW. अब उनकी प्रोफाइल का ये स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
सुशांत सिंह राजपूत के ट्विटर अकाउंट पर भी पेंटर विंसेंट वान घोघ की एक तस्वीर लगी हुई है। इस तस्वीर को विंसेंट वान घोघ ने तब बनाया था जब वो अवसाद के शिकार थे। बाद में उन्होंने भी आत्महत्या कर ली थी।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications