सुशांत सिंह राजपूत केस: साइकेट्रिस्ट का पुलिस ने किया बयान दर्ज, खुलेगा डिप्रेशन- मौत का राज!
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस की जांच बीते 30 दिन से तेजी से बढ़ रही है। बताया जा रहा है पुलिस जल्द 15 दिन में इसकी रिपोर्ट पेश कर सकती है। फैंस सीबीआई जांच की मांग रहे हैं। पुलिस इस मामले को लेकर निजी और प्रोफेशनल जिंदगी तरीके से हर तरह की जांच कर रही है।
जी न्यूज की खबर अनुसार पुलिस ने सुशांत के डॅाक्टर का बयान दर्ज कर लिया है। सुशांत के घर में तलाशी के दौरान डॅाक्टर का प्रिस्क्रिप्शन मिला था। सुशांत ने साल 2020 जनवरी में डॅाक्टर से बातचीत शुरू की थी।

सुशांत के डॅाक्टर से पुलिस की बात करने की वजह उनके दोस्तों के बयान माने जा रहे हैं। सुशांत के करीबी दोस्तों ने अपने बयान में बताया है कि सुशांत को लग रहा था कि कोई उसका करियर खत्म कर रहा है। इस वजह से पुलिस ने सुशांत के साइकेट्रिस्ट को बुलाया है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications