सुशांत मौत केस में सुब्रह्मण्यम स्वामी ने लिखा पीएम मोदी को पत्र-जवाब नहीं मिला तो अदालत जाऊंगा
सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस को लेकर सुब्रह्मण्यम स्वामी ने फिर से अपनी आवाज बुलंद की है। उन्होेंने सुशांत केस को लेकर एम्स की रिपोर्ट पर सवाल उठाया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा है।
उन्होंने पीएम से एम्स की रिपोर्ट की समीक्षा की मांग की है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर प्रधानमंत्री की तरफ से उनके पत्र पर कोई जवाब नहीं आता है तो वे अदालत भी जा सकते हैं।

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर अभी मामला शांत है। सीबीआई ने बीते चार महीने से लगातार इस मसले को लेकर अपनी जांच जारी रखी है। अभी इस मामले को लेकर सीबीआई की तरफ से कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आयी है। लेकिन एम्स की रिपोर्ट में हत्या को लेकर किसी भी प्रकार का शक सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications