सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला : शेखर सुमन का छलका दर्द- ना परिवार का सपोर्ट मिला ना सरकार का
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। इस केस में अभी तक 30 लोगों के बयान लिए गए हैं। अभी भी इस वजह को जानने की कोशिश की जा रही है कि आखिर सुशांत के इस तरह निधन की वजह क्या है? फैंस सोशल मीडिया पर लगातार इस केस को सीबीआई को देने की बात कर रहे हैं।
शेखर सुमन भी इस मांग को लेकर तेजी से आगे कई दिनों से बढ़ रहे हैं। लेकिन कहीं ना कहीं वह इस बात से निराश हैं कि सुशांत के परिवार से उन्हें किसी तरह का कोई भी सपोर्ट नहीं मिल रहा है।

सुशांत के परिवार से मिलकर आने के बाद से शेखर को उम्मीद के मुताबिक परिवार और सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। सोशल मीडिया पर शेखर सुमन ने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। साथ ही सुशांत को याद किया है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications