सुशांत सिंह राजपूत नहीं तो मैं या फिर कोई और भी ऐसा कर सकता था, 20 साल के करियर में समझ आया
सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार कई ऐसे कलाकार सामने आ रहे हैं जो कि अपने डिप्रेशन और परेशानी को साझा कर रहे हैं। सिनेमा इस वक्त सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने के फैसले को लेकर दो तरफ दिखाई दे रही है।
कंगना रनौत की तरह कुछ लोग खुले तौर पर सुशांत का साथ दे रहे हैं। तो कुछ लोग अपनी तकलीफ और डिप्रेशन का किस्सा साझा कर रहे हैं। इस बीच अभिनेता समीर सोनी ने भी सुशांत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।

समीर सोनी ने लिखा है कि वो भी या कोई और भी सुशांत की तरह आत्महत्या कर सकता है। समीर सोनी का ये पोस्ट काफी चौंकाने वााला है। चलिए आपको बताते हैं समीर सोनी ने इस संबंध में क्या कहा है..
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











