सुशांत सिंह राजपूत की मौत की वजह, कारण सुनकर आपका दिल टूट जाएगा
सुशांत सिंह राजपूत ने 34 साल की उम्र में अपने बांद्रा के घर में आत्महत्या कर ली और उनके इस कदम से हर कोई सदमे में है। फिलहाल लोग इस समय ये समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर सुशांत ने ऐसा क्यों किया। अब खबर है कि सुशांत डिप्रेशन में थे।
Recommended Video
माना जा रहा है कि सुशांत सिंह clinical depression में थे और वो इसका इलाज करवा रहे थे। काफी समय से वो ग्लैमर जगत से दूर थे।

लेकिन सुशांत शायद अपने दुख झेल नहीं पाए और उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी हैं और सुशांत के पड़ोसियों से फिलहाल पूछताछ चल रही है। सुशांत ने जब ये कदम उठाया तो घर में कुछ दोस्त मौजूद थे।
कमरे का दरवाज़ा तोड़ने पर सुशांत का शव पंखे से लटकता मिला। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई सुसाईड नोट नहीं मिला है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











