कोई आर्टिस्ट नेपोटिज्म गैंग से परेशान है तो संपर्क करो, हम कड़ा सबक देंगे - सुशांत सिंह राजपूत केस
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर काफी बहस और चर्चा हो रही है। सुशांत केस को भी पुलिस प्रोफेशनल लेवल पर जांज कर रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर अभी तक 30 लोगों से पूछताछ हो गई है। इस बीच राज ठाकरे की पार्टी मनसे की तरफ से भी एक बयान सामने आया है।
कहा गया है कि महाराष्ट्र नव निर्माण सेना नेपोटिज्म करने वालों को सबक सिखाएगी। इंडिया टीवी की रिपोर्ट अनुसार मनसे के महाराष्ट्र वाइस प्रेसिडेंट वागीश सारस्वत ने कहा है कि इस पूरे मामले की जांच मुंबई पुलिस सही दिशा में कर रही है। नेपोटिज्म को लेकर पुलिस को हर किसी से सवाल करना चाहिए।

उन्होंने आगे ये भी बताया कि अगर फिल्म इंडस्ट्री में किसी को प्रताड़ित या परेशान किया जा रहा है, कोई गैंग किसी आर्टिस्ट को काम नहीं करने दे रहा है तो, उस आर्टिस्ट को मनसे से संपर्क करना चाहिए। राज ठाकरे की पार्टी नेपोटिज्म करने वाले को कड़ा सबक सिखाएगी।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











