सुशांत सिंह राजपूत केस: दो दोस्तों पर पुलिस की नजर, 17 लोगों से पूछताछ, भाई ने कहा षडयंत्र !
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस को लेकर बीते तीन दिन से कई सवाल और जवाब सामने आ रहे हैं। 14 जून को सुशांत ने मुंबई के ब्रांदा स्थित अपने घर में फांसी लगा ली। सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड पर कई तरह का प्रश्न खड़ा हो रहा है। परिवार की तरफ से पहले ही ये साफ तौर पर कह दिया है कि सुशांत की सुसाइड करने की पीछे की वजह बड़ी है।
Recommended Video
ये एक तरह से हत्या है। सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने भी पुलिस बयान में कहा है कि वह पैसे की तंगी से नहीं गुजर रहे थे। जिस दिन ये हादसा हुआ उस दिन भी सुशांत से उनकी बात हुई थी। हालांकि वह डिप्रेशन में थे।

लेकिन ऐसा कुछ नहीं महसूस हुआ कि वो इस तरह का कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। आपको बता दें कि पुलिस इस पूरे मामले को लेकर 17 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस का फोकस अब उन दो लोगों पर हैं जिससे सुशांत की मौत से कहीं ना कहीं जुड़ी हुई है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications