सुशांत सिंह राजपूत केस में सलमान खान, करण जौहर की मुसीबत बढ़ी- एक और कोर्ट केस दर्ज
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में बॉलीवुड के कुछ कलाकारों पर मुसीबत बढ़ती दिख रही है। पहले एडवोकेट सुधीर कुमार ओझा ने मुजफ्फरपुर कोर्ट में इस मामले में 8 बॉलीवुड सितारों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, अब बिहार में ही सलमान खान और करण जौहर के खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है। इन पर सुशांत सिंह को परेशान करने का आरोप लगाया गया है।
सवर्ण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भागवत शर्मा ने करण जौहर और सलमान खान पर केस दर्ज किया है। यह केस पटना व्यवहार न्यायालय में सीजेएम के यहां धारा 107,109 299 और 304 के तहत दर्ज करवाया गया है। साथ ही भागवत शर्मा ने सिनेमा मालिकों से अनुरोध किया है कि करण जौहर और सलमान खान की फिल्में बिहार में ना रिलीज की जाए। उन्होंने कहा है कि सवर्ण सेना बिहार में सलमान खान व करण जौहर की किसी भी फ़िल्म को रिलीज नहीं होने देगी।

वहीं, पप्पू यादव और चिराग पासवान ने भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि सुशांत के साथ फिल्म इंडस्ट्री में पक्षपात किया गया है, जिसकी वजह से वह अवसाद में था।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











