सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सुपरस्टार का खुलासा- जुबली हिट के बाद काम नहीं था, शराबी हो गया था
सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद ये मामला सामने आया कि वह बीते 6 महीने से डिप्रेशन की बीमारी से पीड़ित रहे। उनकी आत्महत्या के पीछे डिप्रेशन को सबसे बड़ी वजह बताया जा रहा है।
ऐसे में सुशांत के निधन अगले दिन से ही कई एक्टर ने इस बात का खुलासा कि वह भी डिप्रेशन का शिकार रह चुके है। इस बीच अब सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कसौटी जिंदगी की फेम रोनित रॉय ने एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में इस बात का खुलासा किया है।

कैसे उन्हें भी डिप्रेशन रहा है। ऐसे में वह शराब का सहारा लेने लगे थे। रोहित ने इसे लेकर काफी विस्तार से बातचीत की। आपको बता दें कि रोहित ने कुछ दिन पहले ये भी खुलासा किया था कि लॅाकडाउन के कारण उनके पास पैसे नहीं है। वह अपने सामान बेच रहे हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











