सुशांत सिंह राजपूत केस: पुलिस को शक डिलीट किए गए सुशांत के ट्विटर पोस्ट, मिलेगा बड़ा सबूत !
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले पर मुंबई पुलिस तेजी से काम कर रही है। बीते एक वीक के भीतर अभी तक 20 से अधिक लोगों से इस मामले पर लगातार पूछताछ की जा रही है। वही फैंस और कई कलाकार इस मामले पर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
Recommended Video
आपको बता दें कि हाल ही में सुशांत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आयी। जिसमें साफ तौर पर बताया गया है कि एक्टर ने सुसाइड किया है। इसमें किसी भी तरह की कोई साजिश नहीं दिखाई दे रही है। फिलहाल पुलिस अब सोशल मीडिया के जरिए सुसाइड की वजह पता लगाने की कवायद कर रही है।

सुशांत के ट्विटर अकाउंट पर पुलिस की नजर है। आपको बता दें कि सुशांत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित आवास पर सुसाइड कर लिया। सुशांत अपने पीछे एक बहुत बड़ा सवाल छोड़ गए हैं कि आखिर क्यों?
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications