सुशांत सिंह राजपूत केस: 24 घंटे में 16 लाख लोगों ने साइन की पिटीशन, सलमान- करण जौहर को बायकॅाट

सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद सोशल मीडिया पर लगातार ये बात उठ रही है कि वह नेपोटिज्म का शिकार हुए हैं। सलमान खान, यश राज और करण जौहर के साथ कई बडे़ मेकर्स ने सुशांत को बायकॅाट किया था। उनके हाथ से 7 फिल्में निकल गईं। इसी के चलते डिप्रेशन के कारण उन्होंने आत्महत्या की।

हालांकि पुलिस रिपोर्ट में अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है। जयश्री शर्मा श्रीकांत नाम की फेसबुक यूजर ने नेपोटिज्म फैलाने वालों के बहिष्कार के लिए ऑनलाइन पिटीशन की शुरुआत की।

Sushant singh Rajput, Salman Khan, Karan Johar

बता दें कि जयश्री ने यह पिटीशन 16 जून शाम को 7 बजे के करीब Change.org पर इसकी शुरुआत की। फेसबुक पर उन्होंने इसकी जानकारी भी दी। उन्होंने लिखा कि इसे साइन करे। हम फिल्म इंडस्ट्री में बदलाव ला सकते हैं। ताकि आगे ऐसा कुछ होने से रोका जा सके। 24 घंटे के भीतर 16 लाख लोग इसे साइन कर चुके हैं।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X