हाउस कीपर नीरज का CBI के सामने खुलासा-पार्टी में मारिजुआना लेते थे सुशांत, मौत के बाद खाली डिब्बा !
सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई तेजी से जारी है। बीते दो दिनों से सिद्धार्थ पिठानी, दीपक सावंत और सुशांत के हाउस कीपर नीरज से सीबीआई ने कड़ी पूछताछ की है। ये वही लोग हैं जो कि सुशांत के के साथ 13 और 14 जून को मौजूद थे। साथ ही इन सभी ने ही सुशांत को लटकते हुए देखा है।
इसके बाद सिद्धार्थ पिठानी और दीपक सावंत ने मिलकर सुशांत को नीचे उतारता था। लेकिन इस बात का कोई सबूत नहीं है। ऐसे में ये केस अब मुंबई पुलिस के हाथ से निकलकर सीबीआई के हाथ पहुंच गया है। सीबीआई ने इन तीनों से पूछताछ कर फिर से क्राइम सीन को सुशांत के फ्लैट पर डमी के साथ क्रिएट किया था।

लेकिन बताया जा रहा है कि नीरज, दीपक और सिद्धार्थ पिठानी के बयानों में समानता नहीं दिखाई दी। यही वजह है कि नीरज के साथ बाकी दोनों लोगों से 4 से अधिक बार पूछताछ की गई। नीरज ने सीबीआई के सामने सुशांत से जुड़ा हुआ बड़ा खुलासा किया है। नीरज से बताया है कि एक्टर सिगरेट पिया करते थे।


Click it and Unblock the Notifications