सुशांत सिंह राजपूत हर महीने करते थे 10 लाख खर्च, मौत से 3 दिन पहले स्टाफ से कहा पैसे नहीं दे पाऊंगा
सुशांत सिंह राजपूत के मौत की वजह क्या है? इसी की जांच में इन दिनों तेजी से पुलिस सुशांत से जु़ड़े सभी करीबी लोगों से बातचीत कर रही है। ऐसे में उनके दोस्तों के साथ सुशांत के मैनेजर के साथ हाउस हेल्प से भी बात की गई। जहां से एक बड़ी जानकारी सुशांत की आर्थिक हालत पर भी मिली है।
सुशांत सिंह राजपूत की बहन पहले से ये बात जाहिर कर चुकी हैं कि उनके भाई के पास पैसे की कोई समस्या नहीं थी। हालांकि वह डिप्रेशन में किस वजह से थे, ये उन्हें कभी पता नहीं चल पाया।

लेकिन सुशांत के करीबी लोगों को ये बात पता था कि वह बीते 6 महीने से अपना डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे। फिलहाल हाउस हेल्प ने ये खुलासा किया है कि सुशांत ने 3 तीन पहले सभी को सैलरी दे दी थी। साथ ही एक्स मैनेजर ने ये भी बताया कि तकरीबन 10 लाख उनका महीने का खर्च आता था।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











