सुशांत सिंह राजपूत केस अपडेट- गर्लफ्रेंड रिया ने किया एक्टर के डेबिट कार्ड का इस्तेमाल !
सुशांत सिंह राजपूत केस में आए दिन कोई ना कोई अपडेट सामने आ रही है। कुछ दिन पहले मीडिया रिपोर्ट अनुसार ये बात सामने आयी है कि पूरा केस अपने अंत की तरफ बढ़ रहा है। जहां पर इस महीने के अंत तक पुलिस इस केस में अपनी जांच रिपोर्ट पेश करेगी।
दूसरी तरफ सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने एक महीने बाद इस सोशल मीडिया के जरिए सरकार से इस केस में सीबीआई जांच की मांग की है। रिया ने लिखा है कि वह जानना चाहती हैं कि सुशांत के सुसाइड की वजह क्या रही है।

हालांकि वह इस पर काफी ट्रोल भी हुईं। इस बीच न्यूज 18 इंडिया की खबर अनुसार पुलिस को सुशांत के बैंक अकाउंट की डिटेल मिली है। जिसके काफी बड़ा खुलासा इस केस में माना जा रहा है। जो कि रिया से जुड़ा हुआ है। बताया गया है कि रिया सुशांत के पैसे का इस्तेमाल काफी दिनों से कर रही थीं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications