सुशांत सिंह राजपूत के पिता के नाम से वायरल हुआ TWEET- बेटे की हत्या हुई, CBI जांच होनी चाहिए !
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस को लेकर एक तरफ पुलिस अपनी जांच में जुटी है। इस केस में अभी तक 30 लोगों के बयान दर्ज करवा चुके हैं। सुशांत के पिता भी बेटे के अंतिम संस्कार के दौरान अपना बयान दर्ज करवा चुके हैं। अभी तक सुशांत के पिता ने पुलिस जांच को लेकर कोई बात मीडिया में नहीं की है।
परिवार की तरफ ये यही बयान सामने आ रहा है कि वह पुलिस जांच पर ध्यान दे रहे हैं। फैसला आने के बाद ही वह इस मामले में कोई निर्णय लेंगे। फैंस सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

इस बीच अचानक से सुशांत के पिता के के सिंह का एक ट्वीट वायरल हो रहा है। जहां पर ये मांग की जा रही है कि इस केस की सीबीआई जांच हो। हालांकि ये ट्वीट सुशांत के पिता का है या नहीं इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इस अकाउंट के बैक टू बैक कई ट्वीट तेजी से किए जा रहे हैं। जो कि चौंकाने वाला है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications