सुशांत सिंह राजपूत केस- लोग मांग रहे हैं न्याय, #JusticeForSushantSinghRajput ट्रेंड
सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद एक के बाद काला सच सामने आ रहा है। सुशांत के प्रशंसक और परिवार का सुसाइड पर यकीन करना मुश्किल है। कंगना रनौत की तरह कई लोगों का मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत को ऐसा करने के लिए उकसाया गया और इसीलिए सुशांत की आत्महत्या नहीं बल्कि उनकी हुई है। इसी के चलते ट्विटर पर #JusticeForSushantSinghRajput ट्रेंड होने लगा है।
इतना ही नहीं सुशांत सिंह राजपूत केस में #bycottkarnjohrgangmovie, #JusticeForSushantSinghRajput, #CBIEnquiryForSushant, #KaranJoharIsBULLY, #salmankhan, जैसे ट्विटर हैशटैग भी ट्रेंड कर रहे हैं।
सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड के बाद कई बॉलीवुड से जुड़े कलाकारों ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म व गुटबाजी का आरोप लगाया। कंगना ने खुलकर नाम लेकर ऐसे गैंग पर आरोप लगाया कि कैसे बॉलीवुड में बाहर के कलाकार को जीने नहीं दिया जाता। तमाम तरह की मानसिक तनाव जिया जाता है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











