सुशांत सिंह राजपूत का Video वायरल, भड़की दीपिका पादुकोण- पैसे कमा रहे हैं परिवार की इजाजत ली !
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। लगातार हर सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म पर उनके पुराने वीडियोज फैंस के बीच दिलचस्पी भी बढ़ा रहे हैं साथ ही लाइक्स और शेयर भी बटोर रहे हैं। बीते एक वीक के भीतर सुशांत सिंह राजपूत के ऐसे 11 से अधिक वीडियोज वायरल हो चुके हैं।
जिसकी चर्चा तेजी से हो रही है। लेकिन अब इस तरह वीडियो को वायरल होता हुआ देखकर दीपिका पादुकोण का गुस्सा फूट पड़ा है। दीपिका पादुकोण को ये जरा भी पसंद नहीं आ रहा है कि सुशांत के वीडियोज और तस्वीरों को इस तरह इंस्टाग्राम और फेसबुक पर तेजी से वायरल किया जा रहा है।

दीपिका ने सोशल मीडिया के जरिए इस हरकत को गलत बताया है और अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है। साथ ही लताड़ भी लगाई है ये पूछा है कि ऐसे पैसे कमा रहे हैं परिवार की इजाजत इस पर ली गई है क्या?
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications