सुशांत सिंह राजपूत मौत: आरोप पर सूरज पंचोली की मां का बयान- वो भाई बोलता था,कैसे मार सकता है !
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सलमान खान, करण जौहर और कई बड़े मेकर्स के नाम के बाद सोशल मीडिया पर सूरज पंचोली का नाम चर्चा में है। मुंबई पुलिस एक तरफ अपनी जांच कर रही है। वहीं दूसरी तरफ सुशांत के फैंस गुस्से में सूरज पंचोली पर उनकी मौत का आरोप लगा रहे हैं।
जिस पर सूरज पंचोली पहले ही सफाई दे चुके हैं कि सुशांत और उनके बीच कभी भी दुश्मनी का रिश्ता नहीं रहा है। जिस तरह की अफवाह सामने आ रही है, उसमें किसी भी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। इस पूरे मामले को लेकर सूरज पंचोली की मां और एक्ट्रेस जरीना वहाब ने भी अपना मत सामने रखा है।

जरीना ने इस पूरे मामले में जिस तरह सूरज पंचोली का नाम सामने आ रहा है, उसे सरासर गलत ठहराया है। जरीना ने कहा है कि ये जो चल रहा है जिस तरह से मेरे बेटा का नाम आ रहा है उसमें कोई भी सच्चाई नहीं है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications