सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस- विसरा रिपोर्ट आई सामने, शरीर में जहर था या नहीं, हुआ खुलासा
सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड केस पर मुंबई पुलिस जोरशोर से जांच कर रही है। अब तक 28 से ज्यादा लोगों का बयान दर्ज किया जा चुका है। वहीं, इस बीच अब सुशांत की विसरा रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट में उनकी मौत को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर के शरीर में किसी भी तरह के संदिग्ध रसायन या जहर नहीं पाया गया है।
Recommended Video
सुशांत के निधन के बाद मुंबई के कूपर अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद उनके ऑर्गन्स विसरा रिपोर्ट के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल में विश्लेषण के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट मंगलवार शाम को आई है।

सुशांत के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुशांत की मौत की वजह एस्फिक्सिया (Asphyxia) बताई गई थी। यानि की शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाने की वजह से मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को पांच डॉक्टर्स की टीम ने तैयार की है। वहीं, अब विसरा रिपोर्ट से भी आत्महत्या की बात ही सामने आ रही है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications