सुशांत सिंह राजपूत केस: सुब्रमण्यम स्वामी ने तीनों खान पर साधा निशाना,संपत्ति का दुबई कनेक्शन
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में फैंस लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। वह इसे सुसाइड नहीं बल्कि हत्या करार दे रहे हैं। ऐसे में सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत सिंह राजपूत केस में पहले करते हुए सीबीआई जांच के लिए पहल की है। हालांकि इस केस में मुंबई पुलिस हर एंगल से सुशांत के मौत की वजह खोजने में जुटी हुई है।
Recommended Video
पहली बार सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले पर पहली दफा सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी बेबाक रखी है। साथ ही तीनों खान्स यानी शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान की चुप्पी पर भी कड़े सवाल उठाते हुए एक बड़ा प्रश्न सामने रखा है।

गौरतलब है कि पुलिस के अनुसार परिवार ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि वो डिप्रेशन में क्यो थे। परिवार ने इस बात से भी इनकार किया है कि उन्हें इस घटना के पीछे किसी पर शक है। पुलिस ने पहले ही कह दिया है कि इसमें किसी भी साजिश के संकेत नहीं मिले हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications