सुशांंत सिंह राजपूत केस पर परिवार की चुप्पी, शेखर सुमन ने कहा- इसे जानने में दिलचस्पी नहीं
सुशांत सिंह राजपूत केस में शेखर सुमन शुरू से सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। वह लगातार इसके लिए अभियान चला रहे हैं। सुशांत के फैंस को भी लगातार शेखर सुमन को सपोर्ट मिल रहा है। शेखर सुमन सोशल मीडिया पर कैंपेन चला रहे हैं। इन सबके बीच शेखर सुमन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक के बाद कई ट्वीट किए हैं।
उन्होंने लिखा है कि किस तरह लोग सुशांत के केस में हमारे साथ हैं। उन्हें न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।पॉजिटिव फोर्स एक साथ आ रहे हैं। इंसाफ की मांग जैसी सुनामी को बड़ा बनाया जा सके। इसके साथ उन्होंने सीबीआई जांच का हैशटैग भी शेयर किया है। दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि हम बुरा नहीं मान सकते अगर सुशांत का परिवार सामने नहीं आ रहा है।

हम सभी को उनके निजी स्पेस का सम्मान करना चाहिए। हमें इससे दिलचस्पी नहीं रखनी चाहिए कि वह आगे क्यों नहीं आ रहे हैं। हम सभी को अपने दिल की सुननी चाहिए। इसके अलावा कुछ मायने नहीं रखता। सुशांत और सिर्फ सुशांत मायने रखता है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications