..................... संजय लीला भंसाली पहुंचे पुलिस स्टेशन, सुशांत सिंह राजपूत केस में होगा बयान दर्ज | Sushant Singh Rajput death Case: Sanjay Leela Bhansali arrives at police station - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत निधन केस- बयान दर्ज कराने बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे संजय लीला भंसाली

सुशांत सिंह राजपूत मामले में फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली से पूछताछ की जाएगी। अपना बयान दर्ज करवाने के लिए निर्देशक बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंच चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, भंसाली ने अपनी दो फिल्में- रामलीला और बाजीराव मस्तानी के लिए सुशांत को अप्रोच किया था, किसी किसी दूसरे प्रोडक्शन हाउस की वजह से दोनों फिल्में सुशांत को नहीं मिल सकीं।

Recommended Video

Sushant Singh Rajput मामले में बयान दर्ज करवाकर निकले Sanjay Leela Bhansali; Watch video | FilmiBeat

सुशांत सुसाइड केस में अब तक 30 लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं। यशराज फिल्म्स की कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा, यशराज के साथ काम करने वाले आशीष सिंह, सुशांत की दोस्त रिया चक्रवर्ती, दिल बेचारा के निर्देशक मुकेश छाबड़ा, दोस्त सिद्धार्थ पितानी, पूर्व गर्लफ्रैंड अंकिता लोखंडे, सुशांत के डॉक्टर, सुशांत के पिता जैसे कुछ लोगों का बयान दर्ज कर चुकी है।

Sanjay Leela Bhansali

डीसीपी अभिषेक त्रिमूखे ने बताया था कि सुशांत ने आत्महत्या क्यों की इस मामले में हर एक एंगल से पुलिस जांच कर रही है और जैसे ही पुलिस को कुछ पता चलेगा, वह सच सबके सामने लाएगी।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X