डिप्रेशन से #MeToo तक, 9 घंटे संजना सांघी से हुई कड़ी पूछताछ- सुशांत सिंह राजपूत केस रिपोर्ट !
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस को लेकर पुलिस अभी तक 23 लोगों से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर बीते दिन संजना सांघी से पूछताछ की। सोशल मीडिया पर संजना सांघी की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी तेजी से सामने आयीं।
Recommended Video
जहां पर उन्हें पुलिस स्टेशन के पास देखा गया। संजना से पूछताछ की वजह ये भी रही है कि वह सुशांत की आखिरी एक्ट्रेस रही है। सुशांत की फिल्म दिल बेचारा की संजना एक्ट्रेस हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस अपनी जांच में संजना से ये पूछने की कवायद कर रही थी कि शूटिंग के दौरान संजना के साथ उनकी कोई बातचीत हुई।

खास तौर पर डिप्रेशन और मीटू को लेकर भी संजना से पूछताछ की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारमंगलवार को बांद्रा पुलिस स्टेशन में उनके 9 घंटे की पूछताछ की गई। जहांं पर सुशांत पर लगाए गए मी टू के आरोपों के साथ फिल्म के दौरान डिप्रेशन में जाने से जुड़े कई अहम सवाल पूछे गए।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications